फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना गैस सिलिंडर बुकिंग कराए मोबाइल पर आ रहा मैसेज, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। रसोई गैस वितरण में मनमानी से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां लोग लाइन में लगकर सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोगों के मोबाइल नंबर पर बिना गैस सिलिंडर की बुकिंग कराए ही डिलीवरी का मैसेज आ रहा है। उपभोक्ताओं ने इसकी जांच जिला पूर्ति अधिकारी देवरिया से कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के उपभोक्ता विनोद यादव, अल्ताफ खान, वारिस खान, सुरेश प्रसाद, राजेश कुमार आदि ने बताया कि उनके मोबाइल पर 8 मार्च और 13 मार्च को गैस सिलिंडर की डिलीवरी 938 रुपये में करने का मैसेज आया। जबकि उन्होंने गैस की बुकिंग कराई ही नहीं है। एजेंसी पर जब वे बुकिंग कराने पहुंचे और इस बाबत पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने बताया कि उनकी अगली बुकिंग अप्रैल में शो हो रही है। उनका कहना है कि उन्होंने गैस की बुकिंग कराई ही नहीं है। उन्होंने गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर गैस सिलिंडर उनके नाम पर ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी देवरिया से इसकी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें