फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौसेरी नाबालिग बहनों को पुलिस ने गुजरात से ढूंढ़ निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। एक सप्ताह पूर्व रहस्यमय स्थिति में घर से गायब हुई नाबालिग मौसेरी बहनों को पुलिस ने गुजरात प्रांत से बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरियों ने गुजरात घूमने जाने की बात कही। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

तीन मार्च को गौरी बाजार क्षेत्र के उत्तर तरफ स्थित एक गांव में होली के अवसर पर एक किशोरी अपने मौसी के घर आई। होली के एक दिन बाद पांच मार्च को वह अपनी ही उम्र की मौसी की लड़की के साथ सुबह पांच बजे रहस्यमय स्थिति में गायब हो गई।
खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन थाने पहुंचे। गायब किशोरी की मां ने तहरीर देते हुए कहा कि उसकी बहन की लड़की के साथ उसकी पुत्री घर छोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ कहीं चली गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

मामले में तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस व सीडीआर के माध्यम से पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया। उपनिरीक्षक संध्या यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, मीना यादव, अभिषेक यादव ने किशोरियों को गुजरात प्रांत के सूरत जनपद थाना डिंडौली से बरामद कर लिया। किशोरियों की बरामदगी की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को गौरी बाजार थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें