गड़ेर। क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव स्थित सती माता मंदिर परिसर में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसे मनबढ़ों ने रोक दिया है। गांव के लोगों ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने जमीन का चिंहांकन कराकर निर्माण कार्य कराने की मांग किया है। एसडीएम को दिये गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों का कहना है कि सती माता का स्थान सौ वर्ष से ज्यादा पुराना है। जिसमें निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें कुछ लोग बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जमीन का चिंहांकन कराकर निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग किया है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।