फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू पर पुल के निर्माण में तेजी, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचे आठ खंभे

Thu, 14 May 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी पर बन रहे फोरलेन पुल के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। मानसून में बाढ़ की आशंका को देखते हुए नदी के भीतर बन रहे सभी आठ खंभों को खतरे के निशान से ऊपर तक पहुंचा दिया गया है। अब बाढ़ के दौरान भी पुल का काम बिना रुकावट जारी रह सकेगा।
विज्ञापन

बलिया और देवरिया को जोड़ने के लिए सिकंदरपुर से नवलपुर के बीच सरयू पर लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से बन पुल का निर्माण हो रहा है। यह 32 खंभों का होगा। पुल एक किलोमीटर 400 मीटर लंबा होगा। निर्माण कार्य नवंबर 2025 से शुरू हो चुका है और वर्ष 2028 तक पूरा होना है। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के अनुसार, नदी के अंदर पिलर का काम सबसे चुनौतीपूर्ण होता है। बाढ़ में जलस्तर बढ़ने से अक्सर काम महीनों रुक जाता है। इसी को ध्यान में रखकर आठ खंभों को डेंजर लेवल से ऊपर तक पूरा कर लिया गया है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुल बनने से बलिया-देवरिया के बीच की दूरी कम होगी। कार्यदायी संस्था के जीएम आकाश चंद्रा ने बताया कि नदी की धारा के आठ खंभों का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इससे नदी का जलस्तर बाढ़ के समय कार्य में बांधा नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें