बरहज। सरयू नदी के दक्षिणी छोर पर कटान से मोहन सेतु का निर्माण अधर में लटका हुआ है। निर्माण पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सेतु निगम ने संशोधित बजट भेजा गया है। विभागीय लोगों का कहना है कि 197 करोड़ का संशोधित बजट पास होने पर ही निर्माण संभव है।
वर्ष 2013 में 39 पिलरों पर करीब 95 करोड़ की लागत से मोहन सेतु का निर्माण शुरू कराया गया था। इसे 2017 में पूरा करा लेना था, मगर सरयू के करवट लेने और कटान के कारण पुल निर्माण ठप हो गया। इससे करीब 70 फीसदी कार्य संभव हो सका था।
दोबारा 157 करोड़ के संशोधित बजट से निर्माण शुरू कराया गया, मगर सरयू के दक्षिणायन होने से फिर धनाभाव की समस्या खड़ी हो गई। तटवर्ती लोगों का कहना है कि दोबारा संशोधित बजट की जरूरत है, जिस पर कटानरोधी कार्य कराते हुए करीब 197 करोड़ के संशोधित बजट भेजा गया है।