फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अगले माह से शुरू होगा बाईपास का निर्माण

Mon, 07 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के लोगों को जाम और प्रदूषण से जल्द मुक्ति मिल जाएगी। देवरिया बाईपास का निर्माण कार्य मई माह में शुरू हो जाएगा। 70 प्रतिशत मुआवजे की राशि प्रभावित किसानों के खाते में पहुंचने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसमें दो प्रतिशत बाकी है। अब तक 68 प्रतिशत मुआवजे की राशि किसानों के खाते में पहुंच चुकी है। बैतालपुर के सिरजम से शुरू हो रहा 21.6 किमी लंबा बाईपास शहर से बाहर सोनूघाट के मुंडेरा बुजुर्ग में सलेमपुर फोरलेन में मिलेगा। बाईपास मई का मई माह में निर्माण कार्य शुरू होने के कारण आसपास के गांवों और शहर के लोगों के लोगों में खुशी है। बाईपास बन जाने के बाद गांवों का भी विकास होने लगेगा।
जानकारी के अनुसार देवरिया बाईपास मार्च 2023 में सेंक्शन हुआ था। प्रोजेक्ट कास्ट इसका 1734.70 करोड़ है। निर्माण की जिम्मेदारी सीडीएस इंफ्रा कंपनी को मिली है। कंपनी 588 करोड़ की लागत से निर्माण करेगी। इसमे अनूपुरक को लेकर करीब 6000 प्रभावितों को मुआवजा वितरित किया जानो है। इसमें से करीब 4200 प्रभावितों को मुआवजा उनके बैंक एकाउंट में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया बाईपास गोरखुपर-देवरिया मार्ग पर स्थित बैतालपुर की दूरी देवरिया से आठ किमी है। बैतालपुर में मुख्य तेल कंपनियों के डिपो हैं। सिरजम खास से शुरू होने वाले बाईपास से बैतालपुर के लोगों में खुशी है। यहां बाजार भी विकसित होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें