फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंबेडकर पार्कों के निर्माण सप्ताह भर में होंगे शुरू

Wed, 25 Nov 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्रों में ऑबेडकर पार्कों के निर्माण, जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य एक सप्ताह में शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी, सलेमपुर, रामपुर कारखाना और बरहज में निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा कराया जा रहा है। देवरिया सदर, पथरदेवा व रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में निर्माण एवं जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है।
सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को विकास भवन स्थित सभागार में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आूबेडकर पार्कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के परियोजना प्रबंधक से निर्माण कार्यों की प्रगति एवं कार्य प्रारंभ होने की स्थिति की जानकारी ली।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में आंबेडकर पार्कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करा दिया जाएगा। सीडीओ ने निर्देशित किया कि सभी पार्कों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से कराया जाए।
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से निर्माणाधीन आंबेडकर पार्कों का निरीक्षण एवं कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कार्य की वास्तविक प्रगति, निर्माण सामग्री एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निर्माण कार्य से संबंधित फोटोग्राफ ग्राम पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें