सलेमपुर। सोनबरसा मोड़ से सोनबरसा गांव जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़क निर्माण कार्य के दौरान चौड़ाई कम किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया और सड़क को और चौड़ा करने की मांग पर अड़ गए। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव और जमुआ नंबर दो के प्रधान मनोज यादव की मौजूदगी में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। सोनबरसा मोड़ से सोनबरसा गांव जाने वाली सड़क का लोक निर्माण विभाग की तरफ से एक किलोमीटर सड़क का मरम्मत होना है, जिसमें 265 मीटर आरसीसी निर्माण कार्य किया जा रहा है। संवाद