एसपी हुए सख्त तो सिपाही का कटा चालान
सलेमपुर। मईल थाना क्षेत्र में चली गोली के बाद घटनास्थल से लौटते समय एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र शुक्रवार की शाम कोतवाली पहुंचे। उस समय कोतवाली का एक सिपाही सादे वर्दी में बिना मास्क व हेलमेट के तेजी से निकल रहा था। एसपी की नजर सिपाही पर पड़ी तो उन्होंने रोकने के लिए कहा। पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो और तेजी से भागने लगा। संदेह होने पर एसओजी ने एसपी के सामने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक कोतवाली का सिपाही है। एसपी ने उसे नसीहत देते हुए एक हजार का चालान कटवाया।
कोतवाल नवीन कुमार मिश्र को आरोपी सिपाही के खिलाफ बिना मास्क व हेलमेट के बाइक चलाने के आरोप में एक हजार का चालान काटने का निर्देश दिया। कप्तान के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने सिपाही का चालान काटा।