फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महराजगंज में तैनात सिपाही की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महराजगंज पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की बृहस्पतिवार की शाम मौत हो गई। वह पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे, गोरखपुर के एक निजी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। वह जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव के निवासी थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव के रहने वाले विनय सिंह (50 ) पुत्र स्व.जगदीश सिंह यूपीपी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वे पिछले कुछ सालों से डायबिटीज और अन्य कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। वर्तमान में उनकी तैनाती महराजगंज जिले के पुलिस लाइन में थी। वहीं से वे अपना इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कराते थे। बृहस्पतिवार शाम उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अभी नौ दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया था। शुक्रवार को दसगात्र कार्यक्रम था, तब तक बेटे विनय की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम फैल गया। पत्नी शशिप्रभा देवी और बेटे सोनू व सूरज का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन की खबर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख राजन त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, नगर पंचायत के अध्यक्ष मंटू कुशवाहा, पूर्व प्रधान रामकृपाल राव, सुभाष पाठक, धीरेंद्र सिंह, बंधन सिंह, मुन्नू बाबू, गोविंद पति त्रिपाठी, रवि शंकर सिंह आदि ने शोक संवेदना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें