फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईआर की आड़ में सपा वोटरों का नाम काटने की साजिश

Sat, 20 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने भाजपा पर एसआईआर के बहाने वोटर लिस्ट से सपा मतदाताओं का नाम काटने की साजिश कर रही है। सरकार न तो खाद की किल्लत दूर कर पा रही है और ही महंगाई पर नियंत्रण है। कप सिरप गिरोह को बचाने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शुक्रवार को सोनहुला रामनगर स्थित एक मैरिज हॉल में सपा की मासिक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ है। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जनहित के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा एसआईआर को हथियार बनाकर सपा के वोटरों का नाम मतदाता सूची से हटा रही है।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राम प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, परवेज आलम आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता फखरूद्दीन खान व संचालन भगवती मिश्रा ने किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख संजय कुमार मल्ल व अभिषेक त्रिपाठी, विवेक पटेल, हृदय नारायण जायसवाल, बेंचू यादव, श्याम देव यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, सुभाष पाठक, मनोज यादव, राकेश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें