फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चेकिंग के दौरान शराब की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर के नूरीगंज बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से अंग्रेजी शराब और बीयर की खेप बरामद कर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में बुधवार को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भटनी कस्बे में मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली। ऐसे में नूरीगंज बाजार स्थित 117 नंबर रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक बाइक को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक पर लदे दो बैगों से 40 कैन बीयर तथा 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तारकेश्वर जायसवाल निवासी उसरा बाजार, थाना सुरौली, जनपद देवरिया के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ आरोपी को पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने क्षेत्र से शराब लेकर बिहार में भेजने की बात कही है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें