फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार में नशे की खेप पर खेप बरामद, यूपी से तस्करी की आशंका

Sun, 22 Nov 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी-बिहार सीमा नशे की तस्करी का गलियारा बनती जा रही है। तीन माह में सिवान और गोपालगंज में शराब, स्मैक व गांजे की कई खेप पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

सबसे ताजा मामला 13 नवंबर का है, जब बिहार के सिवान की गुठनी पुलिस ने बनकटा थाना क्षेत्र के दो युवकों को 16.81 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले भी गुठनी में स्मैक की बड़ी खेप बरामद हुई थी। लगातार हो रही बरामदगी से सीमावर्ती रास्तों पर निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
देवरिया की सीमा बिहार के सिवान और गोपालगंज जिलों से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि मुख्य सड़कों के अलावा ग्रामीण संपर्क मार्गों से भी वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

बिहार पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई में शराब की तस्करी के लिए कार, पिकअप, बाइक और नाव तक इस्तेमाल किए जाने के मामले सामने आए हैं। कई मामलों में यूपी से शराब ले जाने की पुष्टि हुई है।
सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र में 13 नवंबर को पुलिस ने बनकटा के आईठी गांव निवासी सुजीत कुमार पासवान और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। सुजीत के पास से 10 ग्राम और पंकज से 6.81 ग्राम स्मैक मिली।
इससे पहले 11 अक्तूबर को गुठनी में 48.490 ग्राम स्मैक के साथ छह आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया था। गुठनी और आंदर क्षेत्र में 6.280 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।
शराब तस्करी में भी देवरिया के युवकों के नाम सामने आए हैं। गोपालगंज में 14 नवंबर को 864 लीटर शराब के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार हुए। इनमें पुरवा मेहड़ा निवासी कमलेश गुप्ता शामिल था। सितंबर में विजयीपुर पुलिस ने खामपार बाजार निवासी आदित्य वर्मा को 180 बोतल शराब के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

इसके अलावा सिवाल के नौतन में दो कारों से 649 लीटर और पिकअप से 604 लीटर शराब बरामद हुई थी। गोपालगंज में 10 नवंबर को 820 लीटर शराब पकड़ी गई। इसमें 794 लीटर शराब केले के नीचे छिपाई गई थी। गंडक नदी में नाव से शराब पहुंचाने का मामला भी सामने आया है।
इन गिरफ्तारियों के बाद बड़ा सवाल स्मैक और शराब की आपूर्ति करने वाले तस्करों की पहचान को लेकर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें