सलेमपुर में साइबर अपराधियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करती टीम
साइबर क्राइम कंट्रोल की टीम ने सलेमपुर में लोगों को भ्रमण कर रविवार को जागरू किया। इसके अलावा पुलिस सहायता और सड़क हादसे में मदद के लिए 100 और 1073 नंबरों का ओवरब्रिज के दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर वाल पेंटिंग कराई।
भटनी, सलेमपुर, मईल और लार इलाके में बढ़ते साइबर क्राइम पर प्रचार-प्रसार के जरिए एसपी प्रकार चौधरी ने काफी हद रोक लग गई है। साइबर क्राइम कंट्रोल सतर्कता टीम के प्रभारी विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में काम कर रहे टीम के सदस्यों का भी इस मामले में काफी सराहनीय पहल रहा है। शाम को नगर के ओवरब्रिज के दीवारो और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस सहायता और सड़क हादसे में मदद के लिए नंबरों को लिखवाया गया।
इसके अलावा साइबर क्राइम से बचाव के लिए भी जरूरी निर्देशों की वाल पेंटिंग कराई गई। टीम ने नगर के गांधी चौक, हरैया, बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान बालेन्द्र राव, सुजीत कुमार सिंह, उमाचरण राजभर समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।