फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहन सेतु निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने दिया सांकेतिक धरना

Wed, 26 Nov 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज तहसील परिसर में मोहन सेतु निर्माण को लेकर धरना देते कांग्रेसी   संवाद
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित सूरदास कुटी के निकट निर्माणाधीन मोहन सेतु मार्ग पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। जहां सभी ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को पत्रक सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पुल निर्माण कार्य शुरू न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता और कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दशक से अधिक समय से अधूरे मोहन सेतु को लेकर धरना दिया। रविप्रताप सिंह ने कहा कि 2017 में बनकर तैयार होने वाला निर्माणाधीन मोहन सेतु आज भी अधर में है, जिससे परसियां-विशुनपुर देवार के विकास पर ग्रहण लगने के साथ-साथ नदी पारकर आने-जाने वाले लोगों का रास्ता दुरुह है।
उन्होंने कहा कि करीब 12 वर्ष बाद भी पुल न बनने के पीछे कहीं न कहीं शासन का मंसूबा संदेह के घेरे में आ रहा है। उन्होंने पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में रणजीत कुमार शुक्ल, चंद्रभूषण पांडेय, राकेश तिवारी भोला, रविप्रकाश तिवारी, जितेंद्र जायसवाल आदि ने संबोधित किया। मौके पर डॉ. शैलेंद्र जायसवाल, मुकेश सिंह, श्रीकांत सिंह, शिवकुमार गोंड़, बृजेश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, धीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें