फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 12 Oct 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भाजपा सरकार में दबे-कुचले, दलितों, आदिवासी, पिछड़े व गरीबों पर अत्याचार बढ़ गया है। इनके आवाज को कमजोर कर उनकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है। उक्त बातें सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के बरठा चौराहे पर कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के दौरान मध्यप्रदेश के मनावर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहीं
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हर कांग्रेसी लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहा कि संविधान व आमजन के अधिकारों के रक्षा लिए कांग्रेस यह अभियान चला रही है।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि त्याग-बलिदान के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में देश को आजादी मिली है। अभियान के दौरान पांच सौ लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान जनार्दन वर्मा, डॉ. रमेश कुशवाहा, हरिहर त्रिपाठी, मार्कण्डेय मिश्र, आलोक त्रिपाठी, जगरनाथ यादव, दीनदयाल प्रसाद, वशिष्ठ मोदनवाल, गोविंद मिश्र, वजीर अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें