फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर लाठीचार्ज के विरोध में गुस्साए कांग्रेसी

Wed, 04 Apr 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को मांग पत्र सौपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। एससी-एसटी एक्ट में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान दलितों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। दलितों के समर्थन में कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों का जत्था कलेक्ट्रेट पहुंचा। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर राकेश सिंह को सौंपा। 
विज्ञापन

इसके पहले बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जुटान पार्टी कार्यालय पर हुई। यहां की बैठक में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में दलित, कमजोर का हित सुरक्षित नहीं है। दलितों और कमजोरों पर पूरे देश में हमला हो रहा है। दलितों, वंचितों एवं असहायों के सामाजिक सुरक्षा के लिए जो संवैधानिक प्रवधान है, केंद्र की मोदी सरकार उसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार दलितों के अधिकारों का हनन करने में लगी है।
फलस्वरूप आज पूरे देश में दलित और कमजोर हक के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन को दबाने के लिए भाजपा सरकार दलितों पर लाठियां चलवा रही है। दलित विरोध षड्यंत्र को कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। दीनानाथ भारती ने कहा कि दलितों के सम्मान के लिए कांग्रेस आरपार की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान वरूण राय, महेंद्र प्रताप अंबेडकर, दीनदयाल प्रसाद, शिवशंकर गौतम, जोखू भारती, मंजू पासवान, रामप्रवेश सिंह, जुलेखा खातून और मनोज मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें