बरहज। नगर में परिवहन निगम का बस स्टेशन बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। शहीद अंशुमान सिंह के पिता और रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर परिवहन मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एआरएम पारसनाथ और तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया को सौंपा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का कहना था कि आजादी के बाद से नगर में परिवहन निगम का अपना बस स्टेशन नहीं है। इससे बसें नगर पालिका मार्ग पर बेतरतीब खड़ी होती हैं और जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने जल्द बस स्टेशन बनवाने की मांग की। संवाद