फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनीष के परिजन से मिले कांग्रेस नेता

Tue, 15 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मनीष सिंह सैंथवार उर्फ मोनू की हत्या के मामले में सोमवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने भलुअनी पहुंचा। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के नेतृत्व में नेताओं ने परिजन से घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस नेता के माध्यम से पीड़ित के भाई से फोन पर बात कर सांत्वना दी और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। नेताओं को पीड़ित परिवार ने बताया कि एक सितंबर को भलुअनी थाने में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी गई थी। तीन सितंबर को भी आरोपियों द्वारा घेराबंदी की सूचना दी गई थी मगर पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस ने समय रहते पूर्व शिकायतों का संज्ञान लिया होता तो यह हत्या रोकी जा सकती थी। प्रतिनिधिमंडल में अमरेंद्र मल्ल, स्नेहलता गौतम, शहला अहरारी, मिर्जा खुर्शीद बेग, सुयश मणि त्रिपाठी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें