फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Wed, 21 Feb 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से लौटते समय मोतीराम अड्डा में वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कांग्रेस के परसिया भंडारी न्याय पंचायत के अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद (58) व ब्लॉक उपाध्यक्ष रोहित यादव किसी कार्य से मोटरसाइकिल से सोमवार को गोरखपुर गए थे।लौटते समय देर शाम मोतीराम अड्डा के पास बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक इन दोनों को अस्पताल ले जाया जाता रमाशंकर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घायल रोहित यादव (34) को अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो परिवार व गांव में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया।
उनके निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही घायल रोहित यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक व्यक्त करने वालों में भागीरथी प्रसाद, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, मार्कंडेय मिश्र, गोविंद मिश्र, दीनदयाल प्रसाद, सत्यम पांडेय, बदरे आलम, प्रेमलाल भारती, दीनदयाल यादव, मोहन प्रसाद, अखिलेश मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल, परमानन्द प्रसाद, राहुल मिश्र, डॉ. याहिया अंजुम, रामविलास तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें