फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर्षोल्लास से मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस

Mon, 29 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इसमें बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में समाज में बढ़ रहे असहिष्णुता, धार्मिक उन्माद, संवैधानिक संस्थाओं में आई गिरावट से कांग्रेस की प्रासंगिकता और कांग्रेस जनों का दायित्व काफी बढ़ गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकुंद भास्कर मणि, वरुण राय, नौशाद खान एपी, भरत मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
सलेमपुर संवाद के अनुसार, कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस सलेमपुर क्षेत्र के सभी ब्लॉक एवं मंडल मुख्यालयों पर ध्वजारोहण और गोष्ठियों के आयोजन के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें