फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 13 से 15 तक कांग्रेस निकालेगी धन्यवाद यात्रा

Thu, 13 Jun 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिले में लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश के लिए 13 से 15 जून तक सातों विधानसभा क्षेत्रों में धन्यवाद आभार यात्रा का निकाली जाएगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गिरि ने दी है।
विज्ञापन

बताया कि यात्रा की शुरुआत 13 जून को सुबह नौ बजे से सलेमपुर नगर के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से निकलकर गांधी चौक तक जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त होगी। इसी दिन सुबह 11 बजे से भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बखरी बाजार से यात्रा प्रारंभ होकर बंगरा बाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न होगी।
बताया कि 14 जून को सुबह 9:30 बजे से बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरहज हिंदी साहित्य सम्मेलन कार्यालय से शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेस के चुनाव कार्यालय तक यात्रा निकलेगी। इसी दिन रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे से तहसील कार्यालय से शुरू होकर रामचक तक जाएगी। वहीं 15 जून को यात्रा की शुरूआत सुबह 9:30 बजे देवरिया विधानसभा क्षेत्र के बैतालपुर ब्लॉक कार्यालय से पुलिस चौकी तक, इसी दिन रामपुर कारखाना के सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति से सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर गुदरी बाजार तक पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें