फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में होगा अंग्रेजी पर जोर

Sun, 28 Jan 2018 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
school bag
विज्ञापन
देवरिया। नए शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों में कान्वेंट स्कूलों की तरह पढ़ाई होगी। इसके लिए जिले में 80 विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया विभागीय अफसरों की ओर से शुरू कर दी गई है। छात्र संख्या और शिक्षण व्यवस्था बेहतर होने पर चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने पर शासन का जोर है। जिले में 16 ब्लॉक हैं। इसमें एक ब्लॉक से पांच विद्यालयों का चयन होना है। सरकार की नई योजना को अमली जमा पहनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से टीम गठित किया गया है। छात्र संख्या और शिक्षण व्यवस्था के आधार पर स्कूलों को प्राथमिकता देनी है। विद्यालयों के चयन के लिए बनी टीम ब्लॉक सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। इस आधार पर अपनी सूची तैयार की जाएगी। जिन विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर होगी, उसे अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित किया जाएगा। बीएसए उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रस्ताव आने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें