फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के इस्तकबाल के लिए तैयारियां पूरी

Wed, 06 Jul 2016 10:33 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
ईद के लिए लड़कियों ने हाथों में मेंहदी रचाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। ईद-उल-फितर बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। ईदगाह और मस्जिद सजधज कर तैयार हो गए है। मेहमानों के इस्तकबाल के लिए घरों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई। ईद की नमाज की अदायगी के बाद गले मिलकर मुबारकबाद देंगे।
विज्ञापन



शहर के मालवीय रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे, जबकि जामा मस्जिद में साढ़े आठ बजे अदा की जाएगी। ईद की नमाज के लिए प्रशासन और पुलिस अमला भी मुस्तैद रहा। उलेमाओं ने बताया कि रमजान के 30 रोजा के बाद ईद आती है। यह खुशियां बांटने का त्योहार है।


गले-शिकवे भुलाकर मेलमिलाप कायम रखें। ताकि दुनिया में अमन और भाईचारे को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि खुशियां मनाने से पहले अल्लाह के बारगाह में सज्दा करना पड़ता है।
विज्ञापन


दो रेकात नफिल नमाज के बाद गले मिलकर बधाई देंगे। इसके साथ ही यह ख्याल रखे कि रमजान के रोजा का इनाम लेने जा रहे हैं इसके लिए अदब और एहतराम के साथ ईदगाह पहुंचें। सफेद कपड़ा पहन कर, इत्र लगा ले। इसके साथ ही आहिस्ते-आहिस्ते ईदगाह की तरफ कदम बढ़ाएं। कही ऐसा न हो कि इनाम लेने से चूक जाएं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें