फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समय पर पूरी करें विकास योजनाएं

Sun, 31 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने रविवार को बनकटा विकास क्षेत्र का भ्रमण किया तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित चौपालों की अध्यक्षता कर ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान बखरी, हाटा, सिकटिया दीनाचक तथा विकास खंड मुख्यालय बनकटा पर आयोजित चौपालों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।
सीडीओ ने फैमिली आईडी, फॉर्मर आईडी, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, अमृत सरोवर की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लक्ष्यों को समय से पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें