भाटपाररानी। बनकटा विकासखंड के पांडेय भटवा निवासी मृत्युंजय पांडेय ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध तरीके से भुगतान कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र के नागेश्वर प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिलवा व लाला लाजपत राय शिक्षण संस्थान लघु माध्यमिक विद्यालय खुरवसिया में एक साथ असंवैधानिक तरीके से बैकडेटिंग कर अनुमोदन प्राप्त कर दोनों विद्यालय में एक साथ फर्जी अध्यापक दिखाकर सहायक अध्यापक का वेतन भुगतान कराए जाने पर पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा है कि क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति दो विद्यालयों में अवैधानिक रूप से नाम चलवा कर एक विद्यालय से वेतन भुगतान करा लिया है। एसडीएम ने बताया कि शिकायत की सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी। संवाद