फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क बनी ही नहीं, हो गया 4.30 लाख रुपये का भुगतान

Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हड़हा गांव में यह सड़क कागज में बन गई है। यहां इंटरलाकिंग सड़क के नाम पर मनरेगा से चार लाख का भ
विज्ञापन
रुद्रपुर। विकास खंड में मनरेगा के पक्क कार्यों में जमकर गोलमाल चल रहा है। यहां सड़क बनने के पहले ही फर्मों को भुगतान हो जा रहा है। हड़हा गांव में इंटरलाकिंग सड़क बनाने के नाम पर 4.30 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। कागज में इंटरलॉकिंग सड़क तैयार हो गई है। वहीं मौके पर धूल उड़ रही है। ब्लाॅक के अन्य गांवों में भी काम कराए बिना भुगतान कराने की शिकायतें आ रहीं हैं।
विज्ञापन

हड़हा गांव में करीब 150 मीटर सड़क का निर्माण मनरेगा के तहत कराया गया है। कागज के अनुसार दो मजदूरों ने तीन दिन में सड़क का निर्माण कर दिया है। वहीं, दो मजदूरों के मस्टरोल पर चार लाख का भुगतान भी करा लिया गया है। यहां सड़क के निर्माण के ऑनलाइन भुगतान में गोलमाल साफ दिख रहा है। रामधारी के घर से शिवचंद के घर तक इंटरलाॅकिंग सड़क निर्माण को कागज में कराकर 26 जुलाई को बिल प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत बिल के मद में 4.30 लाख रुपये का तीन अगस्त को भुगतान कर दिया गया। कार्य का बिना भौतिक सत्यापन किए इंटरलाॅकिंग सिमेंट ईंट के मद में 2,84,900 रुपये, सिमेंट के मद में 35,910 रूपये, सफेद बालू के मद में 44,184 रुपये और टुकड़ा ईंट के मद में 64,856 रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अलावा कई गांवों में मनरेगा के पक्के काम को आधा अधूरा कराकर 90 प्रतिशत तक भुगतान करा लिया गया है। इन गांवों में काम की गुणवत्ता की शिकायत मिल रही है। मामला उजागर होने पर कुछ गांवों में प्रधान आधी रात में आपाधापी में सड़क का निर्माण कराने में जुट गए। इससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जिन गांवों में मनरेगा से पक्का काम हो रहा है उनका स्थलीय सत्यापन किया जाएगा।
- तारकेश्वर तिवारी, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें