देवरिया जिले में खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक पर वीडियो बनाने के साथ उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कहा है कि गांव निवासी एक युवक उसके साथ अक्सर अकेले पाकर छेड़खानी करता है। शिकायत करने के बाद परिजनों को धमकता है और एक बार मारपीट कर घायल भी कर दिया था। युवती का आरोप है कि ब्लैकमेल करता है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि शिकायती पत्र संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पर कार्रवाई होगी। संवाद