फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की दी शिकायत

Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का अश्लील फोटो युवक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। आरोपी युवक लड़की को बदनाम कर उसकी शादी नही होने देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग की। रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग स्थित गांव निवासी युवती ने एसपी से मिलकर बताया कि उसकी आपत्तिजनक फोटो एक युवक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है तथा गांव और रिश्तेदारों के मोबाइल पर भी फोटो भेज रहा है। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने कहा कि आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें