फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने का वीडियो वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। क्षेत्र में सोशल मीडिया पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर अशोभनीय टिप्पणी करने का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक शख्स द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करते देखा जा रहा है। मामले में पुलिस ने शख्स पर केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आ गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव दूबे ने तहरीर देकर टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग किया। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर बारीपुर निवासी भीम पासवान पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें