फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मृतक के नाम पर राशन उठाने की शिकायत

Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विकासखंड के ग्राम टड़वा के प्रधान शंकर कुशवाहा ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर गांव के एक मृतक के नाम पर ढाई साल से प्रतिमाह अंत्योदय कार्ड का खाद्यान्न कोटेदार द्वारा उठाए जाने की शिकायत की है। उन्होंने इसकी जांच करा कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा है कि उनके गांव में कुल कार्डधारकों की संख्या 387 है। गांव के एक अंत्योदय कार्ड धारक की मृत्यु छह अप्रैल 2021 को हो चुकी है। गांव के कोटेदार अभिलेख में फर्जीवाड़ा कर मैनुअल के अनुसार स्वयं 35 किलोग्राम खाद्यान्न का उठान प्रतिमाह दिखाकर निजी प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कोटेदार पर कम राशन तौलने, निर्धारित दर से अधिक मूल्य लेने आदि का भी आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें