फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान 15 नवंबर तक बढ़ा

Fri, 30 Oct 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश सरकार ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की अवधि 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। पहले यह अभियान एक से 31 अक्टूबर तक चलना था। अभियान की निगरानी में कई गतिविधियों के संचालन में कमियां मिलने और बारिश का दौर सामान्य से अधिक समय तक जारी रहने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 25 अक्तूबर को आयोजित समीक्षा बैठक में अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई थी। इसमें विभिन्न जिलों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। निगरानी के आंकड़ों की समीक्षा में कई गतिविधियां तय मानकों के अनुसार पूरी नहीं होने की बात सामने आई। इसके अलावा कई जिलों में बारिश का दौर लंबा चलने से अगले कुछ सप्ताह तक संचारी रोगों के अधिक फैलने की आशंका जताई गई।
इसे देखते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वी. हेकाली झिमोमी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को अभियान की अवधि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब 15 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियां जारी रहेंगी, ताकि रोगों के फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें