फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी मतदाता सूची देने पर हंगामा

Wed, 18 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 मतदाता सूची में नाम न होने से नाराज लोगों ने ब्लॉक कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान एडीओ पंचायत और लोगों के बीच झड़प भी हुई। नाराज लोगों ने पुरानी मतदाता सूची लेने से इंकार कर दिया। बाद में कर्मचारियों के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए।तीसरे चरण के चुनाव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सलेमपुर, भटनी, भाटपारानी और बनकटा में नामांकन पत्र बुधवार को बिका। सलेमपुर ब्लॉक में नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे ग्राम प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के भावी उम्मीदवारों ने जब मतदाता सूची ब्लॉक से लिया तो उसमें अधिकांश गांव में रहने वाले वोटरों का नाम गायब था। इसके अलावा कई भावी उम्मीदवारों का भी नाम गलत व कटा हुआ था। इससे नाराज लोगों ने ब्लॉक में हंगामा कर दिया। नाराज लोगों का आरोप था कि नामांकन पत्र भरने के लिए ब्लॉक से पुरानी मतदाता सूची दी जा रही है जिसमें कई उम्मीदवारों का नाम गलत है और कई का नाम नदारद है। इस मतदाता सूची से नामांकन पत्र भरने पर खारिज होने की संभावना है। ऐसे में नई सूची दी जाए। इस दौरान एडीओ पंचायत और लोगों के बीच कहासुनी व झड़प भी हुई। इस बाबत एडीओ पंचायत दिनेश तिवारी ने बताया कि पुरानी सूची ही ब्लॉक पर उपलब्ध है जो लोगों को दिया जा रहा था। इसको लेकर लोगों ने बेवजह लोग हंगामा किया था। नई मतदाता सूची मंगाने के लिए आरओ से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें