फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़कें, महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता परेशान : मार्कंडेय

Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कांग्रेस की बैठक बुधवार को कार्यालय पर हुई। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र ने कहा कि आज जनता जर्जर सड़कें, महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। लोग जिस आशा और विश्वास से भाजपा की सरकार बनाए थे, उस पर वह खरा नहीं उतरी। भाजपा ने देश व प्रदेश की जनता को धोखा दिया।
विज्ञापन

जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि पूरे क्षेत्र की अधिकांश सड़कें जर्जर हो गई हैं। सलेमपुर से मगहरा जाने वाली सड़क को ठेकेदार ने गिट्टी गिराकर केवल फैला कर छोड़ दिया है, वह एकदम चलने लायक नहीं है। वहीं सलेमपुर से पयासी, सलेमपुर से चेरो,नवलपुर से लार, पिंडी से भागलपुर, लार से पिंडी होते हुए डुमरी तक की सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। युवा कांग्रेस के जिला मिडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि आज बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग एकदम से परेशान हो गया है। उनको अपने भविष्य की चिंता सता रही है। रोजगार की व्यवस्था करने में यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस दौरान सैयद फिरोज अहमद, गणेश मिश्र, विशाल कुमार, राजेंद्र पांडेय, सुरेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें