फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी परवानों की जांच के लिए बनेगी कमेटी

Wed, 19 Feb 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/रुद्रपुर। फर्जी परवानों की खबर का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने एसडीएम रुद्रपुर, बरहज और देवरिया सदर से एक सप्ताह में आख्या मांगी है। अमर उजाला ने 16 फरवरी के अंक में परवाने में फर्जीवाड़े का खेल, दलालों की चांदी शीषर्क से खबर प्रकाशित किया था। डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकार जेआर चौधरी से एआरओ कोर्ट गोरखपुर से जारी 11 फर्जी परवानों के मामले में जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन तहसीलों से आख्या मांगी है। जिलाधिकारी ने कहा कि फर्जी परवानों के मामले में एसडीएम की आख्या के आधार पर जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच कमेटी मामले की गंभीरता से जांच कर फर्जीवाड़े में लिप्त लोगों को चिह्नित करेगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरओ कोर्ट गोरखपुर से अमलदरामद के लिए रुद्रपुर तहसील में 11 परवाने आए थे। इन परवानों का सत्यापन कराया गया तो सभी परवाने फर्जी मिले। तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने परवानों का सत्यापन कराने के लिए एआरओ कार्यालय को पत्र लिखा। उनके पत्र के जवाब में एआरओ गोरखपुर ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि परवानों में नाम की फाइल में कोई परवाना जारी नहीं किया गया।
सभी 11 परवाने बनावटी लग रहे हैं। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद खतौनी में अमलदरामद का काम रोक दिया गया है। इस बाबत एसडीएम श्रुति शर्मा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सर्वे विभाग के कोर्ट में लंबित मामलों को गंभीरता से देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें