प्रतापपुर। पारिवारिक विवाद में युवक ने कमरे में फंदा लगा कर आत्म हत्या कर लिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार ग्वाल गांव निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (28) का बुधवार की शाम को अपने परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद पति और पत्नी में झगड़ा होने लगा, उसे शांत कराने के लिए माता- पिता ने दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान धर्मेंद्र ने कमरे की कुंडे के सहारे जान दे दी। आवाज देने के बाद भी काफी समय तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने रोशनदान के रास्ते देखा तो उसका शव लटक रहा था। यह देख घर के लोग दहाड़ मारने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।