फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ पर कमिश्नर भड़के

Fri, 19 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने बृहस्पतिवार रामपुर कारखाना के लोहिया गांव शामीपट्टी और देसही देवरिया के शामपुर गांव में चौपाल लगाई। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

वहीं, अधिक रुपये लेने वाले कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिया।  मंडलायुक्त पी. गुरु प्रसाद, डीएम अनिता श्रीवास्तव, सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, सीएमओ डॉ. डीके सिंह, डीपीआरओ बीबी सिंह, डीपीओ मंशाराम यादव, जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय, एसडीएम सदर अजय श्रीवास्तव, तहसीलदार अभय सिंह, सीडीपीओ पीके सिंह शाम चार बजे लोहिया गांव शामीपट्टी पहुंचे।
39 बीपीएल कार्ड धारकों को बिजली विभाग ने कनेक्शन नहीं दिया था। गांव में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही थी। पूछने पर एसडीओ सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर कमिश्नर ने उन्हें फटकार लगाया।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि दो दिन में सब ठीक हो जाना चाहिए। गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भोजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वर्ष में केवल तीन बार ही भोजन बनाने के लिए पैसा आया है।
इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह को चेतावनी दी। एएनएम के गांव में नहीं रहने और जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को चेक नहीं दिए जाने पर कमिश्नर ने सीएमओ और चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाया।
नेडा की ओर से प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर वे विफर पड़े और नेडा अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी। वहीं गांव के लोगों ने शिकायत की कि कोटेदार राशन के बदले उनसे अधिक रुपये वसूल करते हैं।
इस पर कमिश्नर ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। बोले, यदि तुम नहीं कर पाते तो मैं कर दूंगा। इस अवसर बीईओ डीएन चंद, बीडीओ हरिवंश प्रसाद, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान मसूउद अहमद, सीडीपीओ क्षमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें