फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी भुगतान मामले में दो पूर्व प्रधान व सचिव पर मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Mar 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा ग्राम पंचायत का मामला, वर्तमान ग्राम प्रधान ने कोर्ट में दाखिल किया था वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। सरकारी योजनाओं में धन का बंदरबांट करने और बिना काम कराए फर्जी भुगतान मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तरकुलवा के दो पूर्व ग्राम प्रधानों (पति-पत्नी), तत्कालीन सचिवों समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। तरकुलवा के ग्राम प्रधान जनार्दन कुशवाहा ने कोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि उनके गांव के पूर्व प्रधान शिवशंकर यादव व उनकी पत्नी शैल देवी ने तत्कालीन सचिवों और अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलीभगत करके अपने कार्यकाल के दौरान बिना काम कराए ही सरकारी धन का भुगतान करा लिया है। मामले में उच्च अधिकारियों से समय-समय पर जांच कर आवश्यक कर्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में जब न्यायालय के आदेश पर कमेटी गठित कर शिकायतों की जांच की गई तो मामला सही निकला। जिसके आधार पर जांच कमेटी ने न्यायालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। कोर्ट ने तरकुलवा पुलिस को पूर्व प्रधान क्रमश: शिव शंकर यादव व शैल देवी, तत्कालीन सचिवों और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इस बाबत थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों पूर्व प्रधानों, तत्कालीन सचिवों व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें