फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट में आने से कंबाइन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौचघाट। कंबाइन की धुलाई करते समय एक चालक की रविवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक बरेली जिले का रहने वाला था।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी एक व्यक्ति का कंबाईन ड्राइवर का हेल्पर रविंद्र सिंह पुत्र धीर सिंह निवासी सिकटिया थाना नगरिया सोबरनी जिला बरेली गाड़ी की धुलाई कराने गांव के दक्षिण तरफ गया था।धुलाई केंद्र पर वह एक छड़ उठाकर दूसरे जगह रखने गया तभी ऊपर से गुजरा ग्यारह हजार बोल्ट के तार में छड़िया सट गई और रविंद्र बिजली के चपेट में आकर जमीन पर गिर गया।उसे आनन फानन में लोगों ने पथरदेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें