फोटो समाचार 16 डीईओ 150
.....
-मईल थाना क्षेत्र के तुर्तीपार हाल्ट स्टेशन की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के तुर्तीपार हाल्ट रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या सिर और प्राइवेट अंग पर वार कर की गई है। मईल पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंच गए।
भटनी- वाराणसी रेल खंड पर स्थित मईल थाना क्षेत्र के तुर्तीपार हाल्ट रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग का काम प्राइवेट कर्मचारी करता है। वह रविवार सुबह करीब नौ बजे हाल्ट स्टेशन पहुंचा तो शव को देख पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मईल थानाध्यक्ष संदीप सिह स्टेशन पर पहुंचे और टिकट घर के पीछे से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने देखा कि अधेड़ की करीब 50 वर्षीय मृत व्यक्ति ने टी शर्ट पहना था, शेष शरीर नग्न था। मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर,सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ,फोरेंसिस और डाग स्कवॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।
मृतक भारी वाहन चालक हो सकता है
भागलुपर। रेलवे स्टेशन परिसर में मिले मृतक के पास एक कागज मिला है। इसमें विभिन्न जगहों के मार्ग के बारे में बताया गया है। साथ ही कुछ लोगों के माल भाड़ा के बारे में हिसाब अंकित किया गया है। इसके कारण पुलिस को आशंका है कि मृतक वाहन चालक हो सकता है। पुलिस कागज में लिखे कुछ लोगों के नाम के जरिए पहचान करने में जुट हुई है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और कुछ ग्राम प्रधानों को शिनाख्त करने के लिए मौके पर बुलाया लेकिन किसी ने पहचान नहीं किया। इसके कारण पुलिस को आशंका है कि दूसरे जनपद का मृतक निवासी हो सकता है।
-
आशनाई के चक्कर में जताई जा रही हत्या
भागलपुर। स्टेशन परिसर में मिले शव को लेकर पुलिस को शक है कि हत्या करने के मन काफी आक्रोश था। प्राइवेट पार्ट पर वार करना इस बात को संकेत दे रहा है कि मृतक की हत्या आशनाई के चक्कर में की गई है। सिर हत्या करने वालों ने घटना को दूसरी जगह अंजाम देने के बाद शव को लाकर यहां फेंक दिया है क्योंकि घटनास्थल पर खून के धब्बे नहीं दिख रहे थे।
कोट
सिर कूं कर हत्या की गई है। अभी शव की पहचान नही हो पाई है। प्रयास है कि मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाए। कुछ कागजातों के आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ