फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में हादसा: कैश वैन और बोलेरो में टक्कर, 12 लोग घायल

Tue, 13 Sep 2022 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि कैश वैन और बोलोरो की टक्कर हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कोल्हुआ चौराहे पर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैश वैन और बोलेरो की टक्कर में सोमवार शाम करीब बारह लोग घायल हो गए। घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौराहे की है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कैश वैन सोमवार शाम देवरिया से भटनी आ रही थी। इधर बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज भटनी के बीएड अंतिम वर्ष के छात्र कॉलेज से विदाई समारोह मना बोलेरो से देवरिया जा रहे थे। दोनों वाहनों की कोल्हुआ चौराहे पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें करीब बारह लोग घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल इसकी जानकारी खुखुंदू पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि कैश वैन और बोलोरो की टक्कर हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें