फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा की मौत पर सवालों के घेरे में कॉलेज

Wed, 14 Oct 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रा संजना की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर समय से सूचना नहीं देने और इलाज में देरी का आरोप लगाया है। इससे छात्रा की माैत सवालों के घेरे में आ गया है। खुखुंदू के इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
परिजनों का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। बड़हरा गांव निवासी हरिश्चंद्र की तीन संतानों में संजना सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, वह सोमवार को कॉलेज गई थी। दोपहर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने करीब तीन बजे सूचना दी। चाचा चंदन कुमार ने आरोप लगाया कि समय से उपचार मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में कॉलेज प्रशासन स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। इससे काॅलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें