लार के रामराधिका महाविद्यालय चटिया में ताला जड़ने की कोशिश करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
लार। रामराधिका महाविद्यालय चटिया मेहरौना में छात्रों से अधिक शुल्क वसूली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार के दिन भी अधिक शुल्क वसूली के विरोध में छात्रों ने हंगामा किया। कॉलेज पहुंचे छात्रों ने प्राचार्य विनय गिरी से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराया। वहीं हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य पर तीन से चार हजार अतिरिक्त रुपये मांग रहे हैं। जब तक हम लोग कॉलेज प्रबंधन से मिलकर अपनी बात नहीं रख लेते यह प्रदर्शन जारी रहेगा। मेहरौना चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि छात्र नाराज हैं। कॉलेज के लोग मनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्राचार्य विनय गिरी ने बताया कि छात्रों का आरोप निराधार है। परीक्षा केंद्र बदल जाने से छात्र नाराज हैं। अतिरिक्त शुल्क वसूली की बात बेबुनियाद है। महाविद्यालय के प्रबंधक अरविंद नाथ तिवारी ने बताया कि अतिरिक्त रुपये की वसूली उनके विद्यालय में हो ही नहीं सकती। इस दौरान नदीम अहमद, उज्जवल सिंह, आनंद यादव, सन्नी सिंह, अनुराग सिंह, ज्वाला यादव, आनंद सिंह, जीतेश कुशवाहा, बिट्टू जायसवाल सहित कई अन्य छात्र उपस्थित रहे।