फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार कलेक्ट्रेट पहुंचे, धरना दिया

Mon, 20 Jun 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
चौकीदारों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीण चौकीदार यूनियन के आह्वान पर कई जिले के चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर धरना दिया और प्रदर्शन किया। चौकीदार राज्य सरकार से चतुर्थ श्रेणी के रूप में स्थायी कर्मचारी बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान चौकीदारों ने डीएम को संबोधित मांगपत्र भी दिया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद भी आज चौकीदारों की हालत बंधुआ मजदूरी जैसी है। 50 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी के हिसाब से चौकीदार काम करता है। महंगाई बढ़ने से कई परेशानी सामने खड़ी हो गई है। कई परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। चौकीदारों की मांग है कि बिहार के तर्ज पर यूपी के सभी ग्रामीण चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी मानते हुए राज्य कर्मचारी का तत्काल दर्जा दिया  जाए।

इसके अलावा शारीरिक दुर्घटना बीमा कराए जाने, ग्रामीण चौकीदारों को जाड़ा, गर्मी और बरसात में रहने के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था करने, चौकीदारों को साइकिल, टार्च और रिपेयरिंग का पैसा खाते में तत्काल भेजने की मांग की है। चौकीदारों का कंप्यूटराइज पहचान पत्र बनाया जाए। इसके साथ ही मैनुअल के अनुसार दिन में कार्य कराया जाए। इस दौरान नागेंद्र, राज, सरिता, राजा, योगेंद्र, भरत, बाजीलाल, रामानंद पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें