फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी के वारदात की जांच करने पहुंचे सीओ व डॉग स्कवायड टीम

Thu, 13 Mar 2025 09:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत कस्बा में थाना मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर एक बर्तन की दुकान में सेंध लगाकर बर्तन की चोरी के मामले में सीओ सदर ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंचकर बृहस्पतिवार को जांच की। उन्होंने घटना के पर्दाफाश का आश्वासन दिया। थाना क्षेत्र के तरकुलवा नगर पंचायत के वार्ड 13 लोहिया नगर के रहने वाले रामशंकर प्रसाद पुत्र शिव नारायण प्रसाद देवरिया-कसया मार्ग पर थाना मोड़ के सामने पूरब पटरी पर बर्तन की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की देर रात चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर करीब 1.5 लाख के बर्तन उठा ले गए। वारदात के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को सीओ संजय कुमार रेड्डी फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व लोगों से पूछताछ की। सीओ ने कहा कि जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें