फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट में दाखिल होगा पूरक आरोप पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई कोर्ट में दाखिल होगा पूरक आरोप पत्र
विज्ञापन

बालगृह बालिका कांड
सीजेएम न्यायालय के इन्कार के बाद लखनऊ जाएगी सीबीआई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बालगृह बालिका कांड में पूरक आरोप पत्र लेने से सीजेएम न्यायालय ने इन्कार कर दिया है। इसके बाद अब सीबीआई टीम लखनऊ जाकर अपने न्यायालय में यह पूरक आरोप पत्र दाखिल करेगी। जल्द ही टीम लखनऊ लौट सकती है।
विज्ञापन

पांच अगस्त 2018 को हुए बालगृह बालिका कांड की जांच एक साल से सीबीआई कर रही है। कई बार सीबीआई टीम जिले में आकर साक्ष्य एकत्र की। मुकदमे से संबंधित सभी कागजात कोतवाली से लिए थे। शुक्रवार को तीन सदस्यी टीम जिले में आई। शनिवार, रविवार को कुछ जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद सोमवार को टीम दीवानी कचहरी पहुंचकर सीजेएम न्यायालय में पूरक आरोप पत्र जमा करने गई, लेकिन किसी कारणवश यह जमा नहीं हो सका। मंगलवार को टीम फिर गई। इस बार सीजेएम न्यायालय ने इसे लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद टीम सिंचाई विभाग के डाक बंगला लौट गई। सूत्रों के अनुसार अब सीबीआई टीम लखनऊ पहुंचकर अपने न्यायालय में यह पूरक आरोप पत्र दाखिल करेगी। बताया तो यह भी जा रहा है कि सीबीआई जांच में अब कई की गर्दन फंसनी तय है। इसमें 25 से अधिक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर हैं। इसके अलावा मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की गिरिजा त्रिपाठी और संस्था से जुड़े कुछ अन्य भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। सीबीआई टीम कभी भी लखनऊ लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें