फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

Tue, 03 Mar 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते सीएमओ। सोशल मीडिया।
विज्ञापन
पडरौना। होली पर्व को देखते हुए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा गया है। मंगलवार को सीएमओ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला मेडिकोलीगल और पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे सीएमओ डॉ चंद्रप्रकाश मेडिकल कॉलेज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में डॉ. मनीष मिश्र, फार्मासिस्ट अरविंद शर्मा समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि होली को देखते हुए एक शिफ्ट में तीन-तीन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता हे। सभी आवश्यक उपकरणों को क्रियाशील रखा गया। आक्सीजन की भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इमरजेंसी वार्ड में 16 बेड की व्यवस्था की गई है। जो भी मरीज इमरजेंसी में आते हैं, तो उनका तत्काल इलाज करें। उन्होंने महिला मेडिकोलीगल कक्ष और पोस्टमार्टम हाउस का भी निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि 108 एंबुलेंस के नोडल को निर्देशित किया गया कि एंबुलेंस के अंदर आवश्यक उपकरण को क्रियाशील रखते हुए सभी स्टाफ को एक्टिव मोड में रखें, ताकि आवश्यक स्थानों पर कम समय में पहुंच जाए। इस दौरान दौरान सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार, मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. सुबाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने सीएचसी दुदही एवं कुबेर स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी ड्यूटी में लगे चिकित्सक एवं स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें