फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएचसी पर नहीं है अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Tue, 16 Jan 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है, जिससे मरीजों को प्राइवेट पैथालॉजी में जेब ढीली करना पड़ रही है। शहर के अलावा परसियां-विशुनपुर देवार, भलुअनी, पैना, कपरवार, महेन, बरांव, बारा दीक्षित, करायल शुक्ल, हरनहीं आदि जगहों से मरीज सीएचसी में इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

परसियां देवार की बेचनी देबी, सुंगधी, बरांव की लाची देवी, रमईपुरा की सुशीला आदि का कहना है कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से प्रसव पीड़ित महिलाओं को जांच के लिए देवरिया या प्राइवेट पैथालॉजी में जाना पड़ता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें