देवरिया में विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले में 679 करोड़ की 673 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। दोपहर 1:40 बजे चीनी मिल ग्राउंड में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। सभा को संबोंधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देवरिया जिले की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास में देवरहा बाबा की पावन धारा को नमन करता हूं।
मैं, जिलेवासियों को होली पूर्व ही सौगात दे रह हूं, क्योंकि होली के दौरान आचार संहिता लग जाएगी। जिले में शुगर कांप्लेक्स बनाने के लिए बस न्यायालय की बाधा समाप्त होने का इंतजार कर रहा हूं। जैसे ही बाधा समाप्त हुई पैसा रखा हुआ है शुगर कंप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यहां एथेनाल का निर्माण भी होगा। चीनी के कटोरे के रुप में विख्यात देवरिया जिला चीनी मिले बंद हो जाने से विकास से दूर हो गया था।
डबल इंजन की सरकार में जिले के विकास को एक नई गति मिली है जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को हो रहा है। आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस या सपा की सरकार रही होती तो अयोध्या मेरा मंदिर नहीं बनता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बना है आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को तीसरा अवसर मिला तो हमारा देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।
कोई भी दुश्मन देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकेगा। सभा को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री ग्राम्य विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सांसद रविंद्र कुशवाहा, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी आदि ने भी संबोंधित किया।