संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर/रामपुर कारखाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देवरिया में 22 मई को प्रस्तावित दाैरे में जिले को 655.45 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं की साैगत मिल सकती है।
इनमें 116.54 करोड़ रुपये लागत की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण अाैर 538.91 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन विकास कार्यों से जनपद में आधार भूत सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री देवरिया-कसया फोरलेन निर्माण परियोजना का शिलान्यास भी कर सकते हैं। उधर, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है।
बुधवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर, सीडीओ राजेश कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भीमपुर गौरा गांव के पास पोखरभिंडा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।